लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार आक्रामक दिख रही समाजवादी पार्टी ने ’22 में बाइसिकल’ के बाद अब नया नारा AY लाओ का दिया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने YA को पलटाएंगे, AY को लाएंगे नारे के साथ योगी सरकार पर हमला बोला है।
Bharti News एक ऑनलाइन News चैनल है, जो आपको ताज़ा खबरों से अपडेट रखता है. मनोरंजक और रोचक खबरों के लिए Subscribe करें Bharti News का यूट्यूब चैनल.
Also watch - खुलासा : कॉन्ग्रेस और भारत में दंगे करने वाली ताकतों के कनेक्शन का पर्दाफ़ाशनोट : सेकुलरिज्म के चक्कर में टीवी मीडिया आपसे कई महत्वपूर्ण ख़बरें छिपा लेता है, फेसबुक और ट्विटर भी अब वामपंथी ताकतों के गुलाम बनकर राष्ट्रवादी ख़बरें आप तक नहीं पहुंचने दे रहे. ऐसे में यदि आप सच्ची व् निष्पक्ष ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके Bharti News App अपने फ़ोन में इनस्टॉल करें.
सपा नेताओं का प्रदेश में परिवर्तन के लिए नया नारा
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का विकल्प बनने के लिए सपा पूरी तरह से तैयार हो रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों प्रेस वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अब सरकार को सुझाव नहीं देंगे, प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उनके इसी आत्मविश्वास को भांपकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में परिवर्तन के लिए नया नारा बुलंद किया है।
ट्वीटर पर आया हैशटैग #YA_को_पलटाएंगे_AY_को_लाएंगे
मंगलवार को समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक साथ YA को पलटाएंगे, AY को लाएंगे का हैशटैग प्रयोग करते हुए अपनी बात रखी है। इससे पहले सपा ने बाइस में बाइसिकिल का नारा भी लगाया है।
बढ़ेगा उद्योग, खेत ललहाएंगे
YA को पलटाएंगे~AY को लाएंगे….. pic.twitter.com/5aAOvWwu0U— Anand Bhadauria ([@]BhadauriyaAnand) February 23, 2021
योगी सरकार में यूपी में विकास कार्य न होने की दावा
सपा नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल निकली है। योगी सरकार पिछले चार साल में कोई भी विकास कार्य नहीं कर सकी है। अब तक योगी सरकार ने जिन योजनाओं और विकास कार्यों का शिलान्यास या उद्धाटन किया है वह सभी सपा सरकार के कार्यकाल की हैं।
ये भी पढ़ेँ-
कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मामले में भी सरकार फेल है। महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार इस सरकार के दौरान हुए हैं। ऐसे में जनता भी बदलाव का फैसला कर चुकी है। सपा कार्यकर्ताओं ने भी तय किया है कि अब उत्तर प्रदेश में वाईए को पलटकर एवाई लाएंगे।
क्या है इस नारे का मतलब
समाजवादी पार्टी ने YA को पलटाएंगे , AY को लाएंगे का जो नया नारा दिया है। इसमें ‘YA से आशय योगी आदित्यनाथ’ से है जबकि ‘AY का आशय अखिलेश यादव’ से है।
नेत्री जूही सिंह और विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने किया ट्वीट
समाजवादी पार्टी की नेत्री जूही सिंह और विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा है कि बहन बेटियां तभी होंगी सुरक्षित जब वाईए को पलटाएंगे – एवाई को लाएंगे। विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया ने लिखा है कि बढ़ेगा उद्योग, खेत लहलहाएंगे, जब वाईए को पलटाएंगे – एवाई को लाएंगे।
विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव ने लिखा है कि भ्रष्टाचार, अत्याचार से मुक्ति पाएंगे, वाईए को पलटाएंगे – एवाई को लाएंगे। सपा नेताओं का यह नारा तेजी के साथ पार्टी में लोकप्रिय हो रहा है। सपा कार्यकर्ता भी अब इस नारे का सोशल मीडिया पर जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
अखिलेश तिवारी
हमें आप जैसे राष्ट्रवादी लोगों के सहयोग की जरुरत है, जो "राष्ट्र प्रथम" पत्रकारिता में अपना सहयोग देना चाहते हों. देश या विदेश, कहीं से भी सहायता राशि देने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुडी सभी ख़बरें सीधे अपने मोबाईल पर पाने के लिए Bharti News App डाउनलोड करें.
YouTube चैनल सब्स्क्राइब करें
Also watch - भारत के इन 5 महा-प्रोजेक्ट्स को देख हैरान रह जाएंगे आप, Top 5 Upcoming Mega Projects in INDIA 2020.